हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात एक कार और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया है लेकिन घायल का नाम और पता पुलिस के पास नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार एक अर्टिगा कार जैसे ही ताराम मिल कॉलोनी के सामने पहुंचे तो कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























