हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में स्थित श्मशान घाट की सफाई न होने पर असौड़ा निवासी विनीत त्यागी ने मामले की शिकायत आइजीआरएस पोर्टल पर की। विनीत त्यागी का दावा है कि शिकायत का फर्जी निस्तारण किया गया है जबकि मौके पर अभी भी घास उगी हुई है। विनीत त्यागी का कहना है कि लापरवाह अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होने की जरूरत है। सफाई न होने से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि विनीत त्यागी ने 30 अगस्त को शमशान घाट की सफाई करने के संबंध में शिकायत की थी। इसके पश्चात ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने शमशान घाट की सफाई होने का दावा करते हुए खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि फर्जी तरीके से ऑनलाइन शिकायत निस्तारित की गई है। असल में अभी भी श्मशान घाट की सफाई नहीं हुई है जहां झाड़ियां उगी हुई है।
आपको बता दें कि शमशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को झाड़ियां उगी होने की वजह से काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है जिनकी मांग है कि जल्द से जल्द शमशान घाट की सफाई हो। ऐसे में लापरवाह अधिकारी आधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:


























