हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत बुखार ने एक बच्ची समेत दो लोगों की जान ले ली है जिससे लोगों में डर बना हुआ है। गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला मदरसा में 32 वर्षीय आसिफ तथा मीरा को रेती में 11 वर्षीय महजबी पुत्री इरफ़ान चौधरी की मौत हो गई।

आपको बता दें कि क्षेत्र में हर दूसरे घर में बुखार का मरीज है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्षेत्र में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। आसिफ के बड़े भाई मारूफ ने बताया कि एक हफ्ते से उसका भाई बुखार से पीड़ित चल रहा था जिसका बुखार बार-बार चढ़-उतर रहा था। तीन दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक होती चली गई और मंगलवार की रात को आसिफ ने दम तोड़ दिया। वहीं 11 वर्षीय महजबी चार दिन पहले बुखार आने के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थी जहां उपचार के दौरान बुधवार की शाम बच्ची की मौत हो गई। दोनों मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























