👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर तहसील चौराहे के पास स्थित पैराडाइस होटल में गुरुवार की रात हापुड़ कोतवाली पुलिस पहुंची और होटल संचालक से जरूरी कागजात मांगे। इस दौरान पुलिस ने सराए एक्ट से जुड़े दस्तावेज होटल संचालक से मांगे। मामला गुरुवार का है जब हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ होटल पैराडाइस पहुंचे और होटल के रजिस्ट्रेशन से जुड़े कागजात जांचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
































