प्याज के भाव फिर रुलाएंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उपभोक्ता की थाली में प्रिय व्यंजन प्याज के भाव एक बार फिर रूला सकते है, कारण स्पष्ट नजर आ रहा है कि नासिक में 15 मार्किट कमेटियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण प्याज की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो जाएगी। जिससे प्याज के दाम एक बार भड़क जाएंगे। हापुड़ में प्याज 25 रुपए प्रति किलो बिक रही है, यदि नासिक में व्यापारियों की हड़ताल जारी रही तो प्याज की आपूर्ति टूट जाएगी और प्याज के भाव 50 रुपए प्रति किलो तक हो सकते है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में प्याज का सबसे ज्यादा उत्पादन और खरीद-बिक्री नासिक जिले में होती है। बुधवार को प्याज के व्यापारियों ने नासिक जिले के 15 APMC मार्केट में करीब 500 व्यापारियों ने प्याज की खऱीद बंद कर दी।
उन्होंने मंडियों में होने वाली प्याज की नीलामी में भाग नहीं लेने की घोषणा की। नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष खांडू देवरे ने कहा कि उन्होंने बुधवार से 15 नासिक APMC में प्याज की नीलामी पर अनिश्चितकालीन रोक लगाने की घोषणा की है। लासलगांव APMC मार्किट के डायरेक्टर जयदत्त होलकर ने कहा कि व्यापारियों को अलग-अलग मांगे है। एक मांग यह है कि 4 प्रतिशत कमिशन को फिर से बहाल किया जाए। करीब 10-12 साल पहले सरकार ने 4 प्रतिशत कमिशन बंद कर दिया था। इसे फिर से बहाल किया जाए। दूसरी मांग है कि टर्नओवर पर एक प्रतिशत टैक्स लगता है जिसे 0.50 प्रतिशत किया जाए। निर्यात पर लगी ड्यूटी को खत्म करने की मांग भी इसमें शामिल है। यदि व्यापारियों की हड़ताल नहीं टूटी तो यह निश्चित है कि नासिक से उपभोक्ता मंडियों को प्याज की सप्लाई में बाधा पैदा होगी और प्याज के भाव भड़क जाएंगे।
VIDEO: वर्षों पुराने दर्द से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा!: 8445851699



























