हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एआरपी सिंभावली प्रदीप कुमार द्वारा बच्चों की पढ़ाई बाधित कर अपना जन्मदिन मनाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शोषण क्रांति दल 23 सितंबर को हापुड़ की कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि उन्होंने कई अधिकारियों को मामले की शिकायत की लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसके चलते संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
आरोप है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय सरूरपुर के छात्रों की पढ़ाई को बाधित कर शिक्षक ने अपना जन्मदिन मनाया। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने 11 सितंबर को विकास भवन में विरोध प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद अधिकारियों को जांच भी सौंप गई। रविकांत का कहना है कि मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होने की वजह से 23 सितंबर को वह धरना प्रदर्शन करेंगे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























