👁 0 views Views
भाला फैंक में हापुड की आकृति त्यागी ने पाया प्रथम स्थान
हापुड सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वूमेन लीग खेलो इंडिया के भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें हापुड़ निवासी संजय त्यागी की पुत्री आकृति त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।यह सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तरप्रदेश की महिला बिग्रेड की सुमन त्यागी व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने संजय त्यागी को फोन करके राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से शुभकामनाएं दी और आकृति के हापुड़ पहुचने पर उन्हे संस्था की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950



























