जल्दी जांच और समय से उपचार ही टीबी उन्मूलन का मूल मंत्र : डीटीओ










जल्दी जांच और समय से उपचार ही टीबी उन्मूलन का मूल मंत्र : डीटीओ

श्री प्रेमचंद लोहिया मेमोरियल ट्रस्ट ने बदनौली ग्राम पंचायत सचिवालय में आयोजित किया शिविर.
जिले में एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया, टीबी के साथ ही एचआईवी और शुगर की स्क्रीनिंग भी हुई.

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 15 सितंबर, 2023। जिले में शुक्रवार को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और चिकित्सा इकाइयों पर एकीकृत निक्षय दिवस का आयोजन किया गया। क्षय रोग विभाग और मेरिनो इंडस्ट्रीज द्वारा प्रायोजित श्री प्रेमचंद मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हापुड़ ब्लॉक के बदनौली गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में टीबी के साथ शुगर की भी स्क्रीनिंग हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. राजेश सिंह ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा – टीबी के लक्षण आने पर लापरवाही न करें, तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। जल्दी जांच और समय से उपचार ही टीबी उन्मूलन का मूलमंत्र है। डीटीओ ने कहा – दो सप्ताह से अधिक खांसी, सीने में दर्द, वजन कम होना, शाम के समय बुखार और रात में सोते समय पसीना आना, टीबी के लक्षण हो सकते हैं।


मेरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के महाप्रबंधक मानवेंद्र सान्याल ने कहा – ट्रस्ट ने हर एकीकृत निक्षय दिवस पर अलग-अलग स्थान पर चिकित्सा शिविर आयोजित कर टीबी रोगियों को खोजने का बीड़ा उठाया है। क्षय रोग विभाग के साथ मिलकर सात माह में सात चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर दो हजार से अधिक लोगों को लाभांवित किया गया है। ‌शिविर के दौरान ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया गया। श्री प्रेमचंद मेमोरियल लोहिया ट्रस्ट के मेडिकल ऑफिसर डा. पीएस अग्रवाल ने बताया – एकीकृत निक्षय दिवस पर शुक्रवार को बदनौली गांव में आयोजित शिविर का कुल 210 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। टीबी से मिलते – जुलते लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए 20 ग्रामीणों का स्पुटम (बलगम) लिया गया और क्लीनिकल डायग्नोसिस के आधार पर 14 ग्रामीणों को एक्स-रे के लिए भेजा गया। शिविर में कुल 49 ग्रामीणों की ब्लड शुगर की जांच की गई।


शिविर में जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने बताया – क्षय रोग की पुष्टि होने पर नियमित रूप से दवा खाते हुए कोर्स पूरा करना आवश्यक है, बीच में दवा छोड़ने पर टीबी (मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट-एमडीआर) बिगड़ जाती है, उसका उपचार और लंबा व मुश्किल होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में मिल रहे ट्रस्ट के सहयोग को सराहा। शिविर में ट्रस्ट के मेडिकल ऑफिसर डा. पीएस अग्रवाल और डा. डीके अग्रवाल ने रोगियों का परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। अनिल कुमार, यासीन अली, विनोद कुमार, ईश्वर चंद और मो. सुहेल ने बलगम की जांच और दवा वितरण में सहयोग किया।

हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504







  • Related Posts

    वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

    🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

    Read more

    पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

    🔊 Listen to this पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मंत्री मदन चौहान पर सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर के गांव…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

    वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

    पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

    पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

    हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

    हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

    जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

    हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

    भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

    भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम
    error: Content is protected !!