सीनियर सिटीजन कल्याण समिति मनाएगी स्थापना दिवस
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सीनियर सिटीजन कल्याण समिति हापुड के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक हापुड में समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन महामंत्री रामकुमार गर्ग एडवोकेट ने किया। कार्यकारिणी सदस्य राजीव जैन (एडवांटेज कम्पनी वाले) को समिति का उपसचिव मनोनीत किया गया। आगामी 24 सितम्बर को समिति की साधारण सभा तथा स्थापना दिवस तुलाराम धर्मशाला मे आयोजित करने का निर्णय हुआ। समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के समिति सदस्यो, संस्थापक, संरक्षक सदस्यो को सम्मानित किया जायेगा। समिति के सभी 300 सदस्यों को आमंत्रित किया जायेगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न व्यवस्थाओ पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। सीनियर सिटीजन ट्रेवलस योजना का दायित्व राजीव जैन को सौंपा गया। महामंत्री रामकुमार गर्ग ने बताया कि सदस्यो के परिचय पत्र स्थापना समारोह मे वितरित करा दिये जाएगे। बैठक में कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, सुरेश चन्द जैन, राजीव जैन, वरूण मित्तल, सोहन पाल, गुरचरण, संजय कंसल,रोहित गर्ग, सुशील अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, हरीश बंसल,बी एम गुप्ता, नरेश कुमार, गंगाशरण,सचिन कंसल ,ललित किशोर, उषा अग्रवाल, शशी बाला आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























