हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र निवासी सिपाही रविंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर में मौत हो गई। रविंद्र कुमार 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था जो फिलहाल मुजफ्फरनगर में 112 डायल पर तैनात था। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण सिपाही की असामयिक मौत हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में डायल 112 पर तैनात सिपाही रविंद्र कुमार की रविवार को हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। इसके पश्चात शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:


























