हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम ने घोटाले में फंसे एई राजस्व को पिलखुवा का एसडीओ बनाया है।सरकारी नोटिस प्रपत्र चार में फर्जीवाड़ी की जांच चल रही है। ऐसे में किए गए स्थानांतरण को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पीवीवीएनएल के निदेशक वाणिज्यिक एसके पूर्वार का कहना है कि किसी भी तरह की जांच प्रभावित नहीं होगी।
आपको बता दें कि विजिलेंस विभाग की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी। चोरी करने वाले को जुर्माने का नोटिस भी जारी किया जाता है। गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन में विजिलेंस विभाग ने करीब 9 महीने पहले 100 से अधिक कैसे नोटिसों को पकड़ा जिन पर लाखों रुपए जुर्माना लगा था जबकि राजस्व पोर्टल पर शुल्क कुल जुर्माना का 5 से 8 गुना तक कम जमा हुआ था। मामले की जांच शुरू हुई। उच्च स्तरीय अधिकारियों ने विजिलेंस से सबूत भी मांगे जिसकी जांच चल रही है। ऐसे में एई राजस्व को पिलखुवा का उपखंड अधिकारी बना दिया गया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























