मोदी-योगी ने भारत के नाम को ऊंचा किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा नें शुक्रवार की शाम को हापुड़ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों की पीड़ा को समझा और व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाकर कार्यान्वित की। प्रदेश में सपा सरकार के वक्त गुंडों ने व्यापारियों को लूटा, परंतु जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से गुंडे या तो जेल मे है अथवा सूबा छोड़कर भाग गए है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के नाम पर विश्व पटल पर ऊंचा किया है। जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है, यह देश के लिए गर्व की बात है।



























