👁 0 views Views
गोंदी में अजगर निकलने से हड़कम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव गोंदी में हाजी मुंदर के मकान मे एक लम्बा अजगर निकलने से हड़कम्प मच गया। वन विभाग की टीम ने मौक से अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
हाजी मुंदर के मकान की छत पर जंगल से अजगर जा पहुंचा। शुक्रवार को छत से दीवार की ओर रेंगते हुए अजगर को देखकर हड़कम्प मच गया और लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सूझ-बूझ का परिचय देत हुए अजगर को ड्रम में बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दे दी। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर ले गई।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























