👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 117 गांवों में अब ई-रिक्शा के माध्यम से कूड़ा कलेक्ट कर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए शासन ने धनराशि आवंटित कर दी है। प्रथम चरण में 117 ग्राम पंचायतों को कूड़ा कलेक्शन में निस्तारण के लिए धनराशि आवंटित की गई है। साथ ही ग्रामीणों को कूड़ा प्रबंधन की जरूरत का महत्व भी समझाया जाएगा। इसके लिए खुली बैठकों का आयोजन होगा जिससे ग्रामीण जागरूक होंगे। बता दें कि शासन ने ग्राम पंचायत को कूड़ा कलेक्शन वाहन खरीदने के लिए धनराशि आवंटित कर दी है। दो हजार की आबादी पर एक ई रिक्शा होगी जो की डंपिंग ग्राउंड तक कूड़ा पहुंचाएगी। एक ई रिक्शा के लिए डेढ़ लाख रुपए दिए गए हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































