सिख धर्म के सर्वोच्च अफसरों के हापुड पहुंच ने पर हुआ स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के सर्वोच्च अधिकारी सरदार राजिंदर सिंह मेहता मेंबर एसजीपीसी एवं इंचार्ज ऑल इण्डिया धर्म प्रचार सरदार अजैब सिंह जी अभियाशी मेंबर धर्म प्रचार कमेटी, सरदार सतबीर सिंह जी ओ एस डी प्रधान साहिब सरदार बलविंदर सिंह जी काहलवा सचिव धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी से बरेली जाते हुवे उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ में ठहरे। दफ्तर का मौका मुवाना किया ते धर्म प्रचार संबंधी विचार विमर्श किया। इसके बाद सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब जी श्री अमृतसर Amritsar के प्रबंध बाग कुचेसर में आमों के बाग का तूफानी दौरा किया। इसके बाद मेरे अपने गांव सादुल्लापुर बांगर में मेरे परिवार को सेवा करने का अवसर दिया। इसके बाद कांशीपुर उत्तराखंड होते हुए सहाजानपुर चले गए।





























