👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस के सामने सोमवार को गेहूं से भरी एक ट्राली का टायर अचानक फट गया। इसके बाद ट्रॉली में रखा गेहूं सड़क पर बिखर गया। व्यापारी ने बताया कि इस दौरान उसका हजारों रुपए का नुकसान हो गया। व्यापारी के अनुसार उसने हाल ही में नया टायर लगवाया था जो अचानक सोमवार को किन्हीं कारणों से फट गया।
बताया जा रहा है कि व्यापारी सोमवार को अपने गेहूं लेकर मंडी जा रहा था। जैसे ही वह पावर हाउस के पास पहुंचा तो टायर अचानक फट गया जिससे ट्रॉली में लदा गेंहू सड़क पर बिखर गया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यापारी ने गेहूं समेत और ट्रॉली का टायर बदला।





























