👁 0 views Views
आपकी पुलिस आपके द्वार
हापुड सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों के मद्देनजर नजर आपकी पुलिस आपके द्वार के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने जगह-जगह जन चौपाल लगा कर समस्याओं को सुना और सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपकी पुलिस आपके द्वार अभियान के अनुक्रम में जनपद के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जन चौपाल आयोजित कर जन समस्याओं को सुना गया तथा आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है और कहा है कि जनपद में सभी मिलजुल कर रहते है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























