हापुड, सीमन/अमित(ehapurnews.com): कृषि विज्ञान केन्द्र, बाबूगढ़-हापुड़ के परिसर में शनिवार को के0के0 सिंह, कुलपति, सरदार वल्लभभई पटेल कृषि एवं प्रौ0 विश्वविद्यालय, मेरठ एवं श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा, वित्त नियंत्रक, सरदार वल्लभभई पटेल कृषि एवं प्रौ0 विश्वविद्यालय, मेरठ ने केन्द्र पर स्थापित मातृ छाया चौपाल का उद्दघाटन किया। इस अवसर पर डा0 पी0के0 सिंह, निदेशक प्रसार, एवं केन्द्र प्रभारी डा0 अरविन्द कुमार उपस्थित रहे। कुलपति डा0 के0के0 सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में ग्रामीण महिलाओ एवं कृषकों से कहा कि विश्वविद्यालय, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार महिलाओं को स्वालम्ब, महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम को प्राथमिकता के रूप में हर घर तक पहुंचाने के लिये सदैव तत्पर है। यह चौपाल इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। डा0 के0के0 सिंह की उपस्थिति में केन्द्र पर ड्रोन का सजीव प्रदर्शन किया गया तथा इसके लाभ के बारे में बताया। कुलपति ने केन्द्र का भ्रमण भी किया जिसमें उन्होंने केन्द्र पर निर्माणाधीन हाईटेक नर्सरी का अवलाकन किया तथा केन्द्र पर स्थापित प्राकृतिक खेती ईकाई, धान फसल के प्रदर्शन, एजोला इकाई, वर्मी कम्पोस्ट ईकाई एवं ड्रेगन फ्रूट की बगिया का अवलोकन किया।
वित्त नियंत्रक श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा को गृह विज्ञान वैज्ञानिक डा0 विनिता सिंह ने बताया किसी देश के विकास के लिए महिला शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। लड़कियों और महिलाओं को उचित संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है ताकि वे शिक्षित हो सकें। लड़कियों और महिलाओं में अपने देश के आर्थिक विकास में योगदान देने की क्षमता है। वे अपने परिवार के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए महिला शिक्षा पर अधिक ध्यान देना आवश्यक है। मातृ चौपाल द्वारा कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना, उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करना तथा कृषि में स्वरोजगार पैदा करना है। भ्रमण के दौरान केन्द्र के वैज्ञानिक, डा0 पी0के0 मडके, डा0 वीरेन्द्र पाल गंगवार, डा0 नीलम कुमारी, डा0 अशोक सिंह एवं श्रीमती सरोज देवी, ग्राम प्रधान सिमरौली, श्रीमती बबीता, श्री लोकेश, डाली, अंजुरानी, सुशीला सहित कृषकों एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























