हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्योहार व जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बाबूगढ़ थाने के अंतर्गत बछलोता रोड, बाजार रोड आदि क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त की और मेन चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार पांडे, एसआई जब्बार आदि पुलिस बल मौजूद रहा। आपको बता दें कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त का दौर लगातार जारी है।























