VIDEO: कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु रुट डायवर्जन लोग जाम में हांफे










कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु रुट डायवर्जन लोग जाम में हांफे

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप दिल्ली से मुरादाबाद अथवा मुरादाबा से दिल्ली जाने का प्लान बना रखा है, तो बेहतर होगा आप अपनी यात्रा स्थगित कर लें, यदि यात्रा पर जाना जरुरी न हो तो। इसका एक मुख्य कारण है रुट डायवर्जन, जिस पर जबरदस्त जाम लगा है।

जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट, जिसे मिनी हरिद्वार कहा जाता है, के गंगा किनारे कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। ये कांवड़िए गंगा जल लेकर अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे है। कांवड़िए सावन माह के सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। हापुड़ व अमरोहा प्रशासन ने दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पर रुट डायवर्जन कर रखा है और हल्के व भारी वाहनों को अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग से भेजा जा रहा है।

हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित गुरुद्वारा यूपी सिक्ख मिशन के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह शुक्रवार की रात को हापड़ लौट रहे थे कि मुरादाबाद-अलीगढ़ मार्ग पर वह जाम में फंस गए। सरकार ब्रजपाल सिंह ने जाम की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से अपील की है कि यदि जरुरी न हो तो इस मार्ग पर न निकलें। वीडियो के माध्यम से आप जाम की स्थिति देख सकते है। और यह हाल सोमवार तक रहने की उम्मीद है।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!