👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। अब दो स्वास्थ्य कर्मियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार डेंगू के लार्वा को ढूंढ कर उसे नष्ट कर रही है।
आपको बता दें कि धौलाना और हापुड़ में मिले डेंगू के दो मरीजों के पश्चात अब दो स्वास्थ्य कर्मचारियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक सरकारी तो दूसरा प्राइवेट अस्पताल का स्वास्थ्य कर्मचारी है। दोनों स्वास्थ्य कर्मचारी फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























