राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होगी
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 सितम्बर 2023 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु 24 अगस्त-2023 को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी,हापुड़ डा० रीमा बंसल की देखरेख में अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ श्रीमती छाया शर्मा के द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती छाया शर्मा द्वारा प्रशानिक विभाग से उपस्थित समस्त अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदलात में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लंबित समस्त प्रार्थना-पत्र/मामलों का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण किये जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये। बैठक में चकबंदी विभाग से श्री वेदप्रकाश सौनी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग से अरुण शर्मा, हापुड़ विकास प्राधिकरण, हापुड़ से प्रदीप कुमार सिंह, विधिक माप विज्ञान बाट तथा माप सतेन्द्र कुमार, समाज कल्याण विभाग से शिव कुमार, बाल विकास विभाग से ज्ञान प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























