हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर में तैनात महिला पुलिसकर्मी का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी पर रिश्वत का आरोप लगा है। मामले को संज्ञान में लेकर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जांच के आदेश दिए है। जांच के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी ने थाने में मिलाई के नाम पर रिश्वत ली है। वीडियो वायरल होने के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























