भारत के चांद पर पहुंचने की खुशी में 26 अगस्त को भंडारा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने एक बैठक में बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में 26 अगस्त दिन शनिवार को हिन्दुस्तान के वैज्ञानिकों द्वारा चन्द्रयान 3 की सफलता पूर्वक लेंडिग की खुशी में ग्राम नंगौला मेन मोदीनगर रोड हापुड़ में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में महिला बिग्रेड की मोनिका त्यागी, प्राची खुल्लर, नताशा त्यागी, पूनम, संगीता चौधरी, जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, मुकेश प्रजापति, मुकेश त्यागी वताराचंद जाटव मौजूद रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























