Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की करीब 90 सड़कों को 10 करोड़ रुपए की लागत से गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने कमर कस ली है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई ऐसी सड़के हैं जो गड्ढा युक्त हो गई है। आम लोगों को राहत दिलाने के लिए इन सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि जिले की 90 गड्ढा युक्त सड़कों को चयनित किया गया है जिनकी मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया गया है। बजट मिलने के बाद जल्द ही इनकी मरम्मत कराई जाएगी जिससे सैकड़ो लोगों को राहत मिलेगी।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























