राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में निरूद्घ किशोर/अपचारियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जायेगी- सचिव










राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में निरूद्घ किशोर/अपचारियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जायेगी- सचिव
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में 23 अगस्त 2023 को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्रीमती छाया शर्मा द्वारा बुलन्दशहर में स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह में कुल 56 किशोर रखे गये है, जिसमें से जनपद हापुड़ के कुल 22 किशोर बुलन्दशहर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में रखे गये है। निरीक्षण के दौरान सहायक अधीक्षक, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), बुलन्दशह द्वारा बताया गया कि जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की ओर से Skill Development Programme चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डॉ० नरेश कुमार, प्रवक्ता अर्थशास्त्र हरमोनियम का प्रशिक्षण, श्री राजेश शर्मा सहायक अध्यापक गणित का प्रशिक्षण व सभी विषय का वेसिक प्रशिक्षण एवं श्री सुरेश कुमार सहायक अध्यापक चित्रकला व निरक्षर बच्चों को साक्षर करने हेतु अध्यापन कराते हुए पाये गये। निरीक्षण के दौरान किशोर/अपचारियों से खान-पान व अन्य समस्याओं की जानकारी की गई। निरीक्षण के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), बुलन्दशहर में बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में पूछा गया, तो सहायक अधीक्षक, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), बुलन्दशहर द्वारा बताया गया कि सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में किसी नियमित डॉक्टर की तैनाती नहीं की गयी है, लेकिन डॉक्टर द्वारा साप्ताहिक विजिट की जाती है। निरीक्षण के दौरान प्रवक्ता अर्थशास्त्र डॉ० नरेश कुमार, सहायक अध्यापक श्री राजेश शर्मा, सहायक अध्यापक श्री सुरेश कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अंकित कुमार, मुन्तियाज अली आदि उपस्थित रहे।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457








Related Posts

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में पिलखुवा की तरफ को जाने वाले रास्ते पर बुधवार को राजपूताना इंटर कॉलेज…

Read more

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapur news):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में किसान हित की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं
error: Content is protected !!