51 दिन से धरने पर किसान, सुनने वाला कोई नहीं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गत 51 दिनों से किसान धरने पर बैठे है परन्तु उनकी समस्या को कोई सुनने वाला नहीं है जिसकारण किसानों में गुस्सा पनपता ही जा रहा है।जनपद हापुड़ के सिंभावली गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 51 वे दिन भी जारी रहा। सरदार अमरीक सिंह ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीर रूप से नहीं ले रहा है किसानों को आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैं लेकिन अभी तक किसानों की कोई सुनवाई नहीं हुई है इसी में हर जिले से हर राज्य से किसान संगठन अपना समर्थन दिन प्रतिदिन देते आ रहे हैं।बुधवार को हरियाणा राज्य के फरीदाबाद दयालपुर से बबलू हुड्डा व मास्टर रामजीत सिंह अपनी टीम के साथ सिंभावली किसानों के धरने में समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा आप जब भी हमें आदेश देंगे हम अपने क्षेत्र से किसानों को यहां लाने का काम करेंगे लेकिन किसानों की हार नहीं होने देंगे हम यहां के प्रशासन से अपील करते हैं किसान को कठोर कदम उठाने पर मजबूर न करें। किसानों की जल्द से जल्द सुनवाई करें ।किसान मजबूरी में यह कदम उठाता है किसान देश का अन्नदाता है किसान मेहनत मजदूरी करके हर मनुष्य की भूख मिटाता है आपको किसानों के ऊपर अत्याचार नहीं होने देना चाहिए इसी में धरने पर आज सरदार बलविंदर सिंह सरदार अमरीक सिंह जिला अध्यक्ष वीरेश चौधरी नरेंद्र सिंह प्रदीप सिंह मास्टर अशोक ढींगरा सोमवीर सिंह ओमपाल सिंह सुदेश पाल सिंह जयवीर सिंह मेरठ से बिजेंद्र सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























