हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की बछलौता रोड पर ट्यूशन जा रहे छात्र पर कुछ दबंगों ने पंच से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर छात्र का पिता मौके पर पहुंचा और घायल अवस्था में बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बछलौता निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसका बेटा सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़ने के लिए बछलौता रोड पर जा रहा था। इसी बीच संस्कार फॉर्म के सामने बाबूगढ़ के शुभनीश, अमित और दो अज्ञात आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर छात्र के सिर पर पंच से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























