Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की लाश बुलंदशहर स्थित बेटी के ससुराल के गांव में मिली। पेड़ से लटकी लाश देख सभी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि मृतक के खिलाफ अवैध शराब बेचने के मामले में आबकारी एक्ट में तीन मुकदमे दर्ज हैं जिसके खिलाफ दो फरवरी को जिला बदर की कार्रवाई हुई थी।
सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति पिछले सात महीने से बुलंदशहर में अपनी बेटी के ससुराल में रह रहा था जिसका शव गांव के ही पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर बुलंदशहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पिता की मौत से बेटी का बुरा हाल है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























