हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर कॉलोनी में एक मकान की छत पर बने कमरे में चोरों ने धावा बोला और 20,000 की नकदी तथा जेवर चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
इंद्रानगर कॉलोनी निवासी नरेश यादव ने बताया कि सोमवार की रात वह और उसकी पत्नी खाना खाकर घर के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। अगले दिन सुबह जब वह जागे तो पता चला कि मकान के ऊपर बने कमरे में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान कमरे से 20,000 की नकदी और जेवर चोरी कर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


























