हापुड के वृध्दाश्रम में बुजुर्ग बिजली न होने से परेशान
हापुड सूवि(ehapurnews.com): हापुड के वृध्दाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग बिजली न होने से परेशान है।इन्वर्टर भी खराब पड़ है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा है कि वृद्धाश्रम में रहने वाले प्रत्येक वृद्ध की हर विधिक समस्या का निराकरण होगा।
उ०प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशन व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार प्रथम के मार्गदर्शन में 22 अगस्त 2023 को वृद्धाश्रम, हापुड़ में निरीक्षण/विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया। विधिक जागरुकता शिविर के दौरान वृद्धाश्रम, दोयमी रोड, हापुड़ की अधीक्षिका रीतिका शर्मा व प्रभारी वृद्धाश्रम विनीत कुमार आदि उपस्थित रहें। वृद्धाश्रम, दोयमी रोड, हापुड़ में वर्तमान में 30 वृद्ध पुरूष व 15 वृद्ध महिलाएं रह रही है। निरीक्षण/विधिक जागरुकता शिविर के दौरान श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा सभी वृद्धों को उनके विधिक अधिकारों से जागरुक किया गया। इसी दौरान वृद्धों से खान-पान व स्वास्थ्य के संंबंध में पूंछे जाने पर वृद्धों द्वारा बताया गया कि खान-पान समय से, अच्छा व स्वस्थ्य भोजन दिया जाता है तथा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिये माह में दो बार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़ से डॉक्टर को बुलाया जाता है। इसी दौरान एक वृद्ध जिबली अहमद बीमार पाये गये, जिनकों अलग रखा गया है तथा अधीक्षका द्वारा बताया गया कि उनका उपचार चल रहा है। इसी दौरान वृद्ध व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि बिजली काफी समय के लिये चली जाती है। इन्वर्टर उपलब्ध है, लेकिन खराब पड़ा हुआ है। विधिक जागरुकता शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ से अंकित कुमार व मुन्तियाज अली उपस्थित रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























