दो व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर मिले बाल श्रमिक
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): श्रमिक व पुलिस टीम ने छापामारी करके दो व्यवसायिक ठिकानों से दो बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया। छापामार टीम की चेतावनी के बाद भी लोग बालश्रम से काम ले रहे है।
थाना एएचटीयू पुलिस व सी0डब्ल्यू0सी0 एवं लेबर इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में दुकान पर काम कर रहे 02 बालश्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया एवं दुकान मालिकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























