हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस में सवार एक यात्री की गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाहबख्शपुर के पास तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसे एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए हैं।
गढ़मुक्तेश्वर डिपो की एक बस दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ के लिए चली थी। बस में 12 से अधिक यात्री सवार थे जिनमें बिजनौर के गांव सिवारा का मोहम्मद याकूब भी सवार था। याकूब की गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाह बख्शपुर के पास तबियत बिगड़ गई। इसके पश्चात चालक व परिचालक ने यात्री को अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहरा मचा है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























