सिंभावली शुगर मिल के जीएम समेत तीन अधिकारियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने सिंभावली शुगर मिल के जनरल मैनेजर समेत तीन अधिकारियों की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोप है कि 1995 में शुगर मिल के शुरू होने से पहले बोलर में पेराई के समय जमी चीनी निकाल कर उसे गलाया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। खाद्य विभाग की टीम ने पाया था कि उक्त चीनी बिक्री के योग्य नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी मिल प्रबंधन ने आदेश का पालन न करते हुए चीनी को बेच दिया था। वहीं विभाग द्वारा लिया गया नमूना जांच में फेल हो गया था। उस समय खाद्य विभाग की ओर से मिल के जनरल मैनेजर समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।


1995 में शुगर मिल के जनरल मैनेजर गुरपाल सिंह मान और प्रशासनिक अधिकारी सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। फिलहाल 82 की कार्रवाई की गई है। इसका नोटिस शुगर मिल के मुख्य गेट समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर चस्पा किया गया है। 82 की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुर्की से पहले नोटिस चस्पा किया है। अब जल्द ही 83 की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। हालांकि मामले में शुगर मिल के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश शर्मा का कहना है कि मिल के जीएम गुरपाल सिंह की आयु 88 वर्ष है जो काफी बीमार है। वहीं अन्य दो की मौत हो चुकी है। अधिवक्ता से सलाह लेकर कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर








  • Related Posts

    पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फार्म कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर पालिका…

    Read more

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

    पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

    पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

    युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

    युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

    गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश

    गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश
    error: Content is protected !!