हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2021 में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ एक आरोपी ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया था जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल जेल से बाहर है जिसने 14 अगस्त को दुष्कर्म की पीड़िता तथा उसके पिता पर फैसले का दबाव बनाया और ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। बहादुरगढ़ थाना अध्यक्ष सुमित तोमर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























