हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में एक आरोपी ने धारदार ब्लेड से युवक पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला शाहशोर के अनमोल आनंद ने बताया कि मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास का रोहित काफी समय से लगातार कॉल मैसेज कर उसे धमकी देता रहा है। 18 अगस्त को पीड़ित किसी काम के सिलसिले में घर से बाजार जा रहा था। तभी चौकी के पास घात लगाए बैठे रोहित ने उसे रोका और गाली गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर धारदार ब्लेड से लगातार वार कर हमला कर उसे घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर


































