हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बच्ची घर के पास खेतों पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी जिसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के दो नाबालिग भाइयों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 16 अगस्त का बताया जा रहा है जब दोपहर को 11 साल की किशोरी खेतों से चारा लेने के लिए गई थी। इसी बीच गांव के दो नाबालिग भाई वहां पहुंचे और उसकी बेटी को जबरन खेतों में ले गए जहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और पीड़िता को खेतों में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065





























