हापुड़: लेखपाल के निजी सहायक की रिश्वत मांगते ऑडियो व रिश्वत लेते वीडियो वायरल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील में भ्रष्टाचार का जबरदस्त बोलबाला है। तहसील परिसर में भूमि की पैमाइश कराने के नाम पर लेखपाल की शह पर निजी सहायक खुलेआम रिश्वत ले रहा है। रिश्वत की वसूली की जा रहे है। नियमों को दरकिनार कर यहां खुलेआम रिश्वत ली जाती है। लेखपाल की निजी सहायक की वीडियो मामले में वायरल हो रही है।


जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी दीपचंद ने बताया कि उन्होंने गांव शेखपुर में कुछ भूमि खरीद कर उसका बैनामा कराया है। खरीदी गई भूमि पर किसी बात को लेकर विवाद है। इसके लिए दीपचंद ने भूमि की पैमाइश कराने के लिए हापुड़ तहसील में तैनात लेखपाल योगेंद्र से संपर्क किया। योगेंद्र ने अपने निजी सहायक देवेंद्र से उसका परिचय कराया। बताया जा रहा है कि निजी सहायक देवेंद्र ने भूमि की पैमाइश के नाम पर किसान दीपचंद से रुपयों की मांग की। मजबूरन किसान को पैसे देने पड़े। जिसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


मामले से जुड़ा ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिससे तहसील प्रशासन की किरकिरी हो रही है। एक ऑडियो भी वायरल हो रही है जिसमें देवेंद्र और दीपचंद के बीच बात हो रही है जिसमें देवेंद्र रिश्वत लेने की शिकायत कानूनगो से करने की बात पर दीपचंद को हड़का रहा है बल्कि जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। खुलेआम रिश्वत लेने के मामले की जांच एडीएम ने एसडीएम सदर को सौंपी है जिसके बाद लेखपाल के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!