सीएचसी हापुड़ पर हुआ चिकित्सा अधिकारियों का टीबी प्रशिक्षण










सीएचसी हापुड़ पर हुआ चिकित्सा अधिकारियों का टीबी प्रशिक्षण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):  शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। चिकित्सा अधिकारियों को ब्लॉक वार प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), हापुड़ के अंतर्गत आने वाले चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के दौरान 11 चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डा. राजेश सिंह ने कमान संभाली।
डीटीओ डा. सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम रूपी इकाई से शुरुआत करते हुए जिले को टीबी मुक्त करने के लक्ष्य में जुट जाने का आह्वान किया। इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सामान्य दिनों की ओपीडी में टीबी के लक्षण वाले पांच प्रतिशत रोगियों को टीबी जांच कराने के लिए रेफर करें। इसके साथ ही विशेष दिवसों (जैसे एकीकृत निक्षय दिवस) पर ओपीडी में आने वाले रोगियों में से कम से कम 10 प्रतिशत की टीबी जांच अवश्य कराएं।
इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा. दिनेश खत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा – कोई भी रोगी सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचता है और उनके (चिकित्सा अधिकारी) संपर्क में आता है, इसलिए क्षय रोगियों की पहचान तेज करने में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी है। सर्दी, जुकाम और खांसी होने पर दवा लेने पहुंचने वाले रोगियों से मेडिकल हिस्ट्री जानें और दो सप्ताह से अधिक खांसी वाले सभी रोगियों की टीबी जांच अवश्य कराएं।
डा. खत्री ने कहा – इसके साथ ही ओपीडी में आने वाले रोगियों से टीबी के अन्य लक्षणों के बारे में भी पता करें, जैसे वजन कम होना, सीने में दर्द रहना, शाम के समय बुखार होना, रात में सोते समय पसीना आना। सभी रोगियों से इन लक्षणों पर बात करेंगे तो धीरे-धीरे आम आदमी भी टीबी के लक्षणों के बारे में जान सकेगा और टीबी के खिलाफ एक जनांदोलन खड़ा हो सकेगा। उस स्थिति में भारत को टीबी मुक्त होने से कोई रोक नहीं सकेगा।
जिला कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा और जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने क्षय रोगियों के बारे में सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी और ओपीडी में आने वाले रोगियों तक यह जानकारी पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों का आह्वान किया कि क्षय रोगियों को निक्षय पोषण योजना की जानकारी दें, उन्हें बताएं कि टीबी की जांच और उपचार का कोई शुल्क नहीं लगता है। क्षय रो‌ग विभाग और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हसमत अली और दीपक कुमार भी उपस्थित रहे।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








Related Posts

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

Read more

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व जर्जर तारों से लोग परेशान हैं और औद्योगिक उत्पादन व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई
error: Content is protected !!