हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): मुंबई से पकड़े गए ढाई लाख के इनामी बदमाश आशू जाट को शरण देने के आरोप में धौलाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से एक पिंकी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए 6 आरोपियों को आज कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया जिनमें से खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद की पिंकी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जिसे क्वारंटीन किया गया है।


























