हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को 18 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिनका विवरण इस प्रकार है। गांव सिमरौली में दो,सोटावली हापुड़ में एक,माहेश्वरी गंज हापुड़ में एक,अर्जुन नगर हापुड़ में एक,नई शिवपुरी हापुड़ में एक, मौहल्ला मदरसा गढ़ में एक, जिंदल नगर में एक,धौलाना में एक, सिखेड़ा धौलाना में एक, दहपा में एक,खिचरा धौलाना में दो,कपूरपुर धौलाना में एक, सिरोधन धौलाना में दो, सपनावत में एक,इकलैड़ी में एक। कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।

























