हापुड़(सू.वि.)सीमन (ehapurnews.com): जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र हापुड़ द्वारा अवगत कराया गया कि हस्तशिल्पियों के प्रशिक्षण तथा कौशल विकास उन्नयन हेतु डिजाइन वर्कशॉप योजना अंतर्गत राज्य पुरस्कारी हस्तशिल्पी के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान कराया जाना है। वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु 6 माह का प्रशिक्षण हेतु कुशल एवं अकुशल कारीगरों एवं राज्य पुरस्कार हस्तशिल्पी के आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। उक्त योजना के अंतर्गत आवेदन हेतु आवेदन की आयु कम से कम 18 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए और आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो। आवेदक को केवल एक ही बार लाभान्वित किया जायेगा। आवेदक की शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। प्रशिक्षण उपरांत आवेदक को मानदेय भी प्रदान किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत इच्छुक आवेदक एवं राज्य पुरस्कारी हस्तशिल्पी कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र हापुड़ में किसी भी कार्य दिवस में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2020 है।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888
























