👁 0 views Views
हापुड़ कलैक्ट्रेट पर किसान गरजे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली विभाग के कथित शोषण के विरोध में तथा नलकूपों को फ्री बिजला देने की मांग को लेकर सोमवार को जनपद हापुड़ के किसान गरजे और नारेबाजी की।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी के साथ संगीत ठाकुर, मनीष कुमार सहित सैकड़ों किसान सोमवार को कलैक्ट्रेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि संगठन ने अनेक बार चुनावी वादे याद दिलाएं है, परंतु कोई फर्क नजर नहीं आया। संगठन की मुख्य मांग है कि किसानों को नलकूप हेतु फ्री बिजली दी जाए। बिजली विभाग किसानों का शोषण करता है। उससे किसानों को मुक्ति दिलाई जाए। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन भी दिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























