मोबाइल लुटेरे को पुलिस ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार कर मोबाइल लूट व चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक चाकू, घटना में इस्तेमाल बाइक, तीन हजार नकद बरामद किए है।
थाना सिम्भावली पुलिस शनिवार को गश्त कर रही थी कि भरना तिराहा से एक बाइक सवार संदिग्ध मुकेश निवासी खाद मोहननगर थाना स्याना को दबोच लिया। पुलिस ने मुकेश के कब्जे से मोबाइल व चाकू भी बरामद किया है। मुकेश ने बताया कि वह राहगीरों से मौका मिलते ही मोबाइल झपट कर भाग खड़ा होता है। वह चोरी व लूट के मोबाइल बेच कर अपना खर्च चलाता था।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























