हापुड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनाथ शर्मा के निधन पर शोक की लहर
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड की अमृत विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनाथ शर्मा का 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए शहर के कांग्रेस जन उनके आवास पर एकत्रित हुए और कांग्रेसी ध्वजा में लपेटकर उनके पार्थिव शरीर को विदा किया। रामनाथ शर्मा लंबे समय से बीमार से थे।
अंतिम दर्शन में पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, भरतलाल शर्मा, विक्की शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी आदि ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनाथ शर्मा के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























