हापुड़ का मुक्ति धाम बना आवारा मवेशियों के लिए आश्रय
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित शमशान घाट( मुक्ति धाम)आवारा मवेशियों का आश्रय स्थल बना है जिस कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता विक्की शर्मा अपने किसी परिचित की अंतिम यात्रा में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शमशान घाट पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने छुट्टा पशुओं को मुक्ति धाम में विश्राम करते हुए देखा। जिसके चलते वहां आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। विक्की शर्मा ने कहा हैं कि कितने दुर्भाग्य की बात हैं कि शहर में गौशालाएं बनी हुई हैं। इसके बावजूद भी छुट्टा पशुओं को सड़कों पर आवारा पशुओं की भांति भटकना पड़ रहा हैं। बारिश व खराब मौसम के चलते छुट्टा पशु मुक्ति धाम में रहने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा हैं कि छुट्टा पशुओं के रहने के लिए या तो आश्रय स्थल की व्यवस्था की जाएं या फिर गौशाला में रहने के लिए उचित स्थान दिलाया जाएं। जिससे वे पशु सड़कों पर घूमने के लिए मजबूर न हो सकें। विक्की शर्मा ने कहा हैं कि छुट्टा पशुओं के लिए अब मुक्ति धाम सिर्फ आश्रय स्थल बनकर रह गया हैं।
बता दे कि नगर पालिका हापुड ने आवारा पशु को पकड कर गौ आश्रय स्थल पर पहुंचाने का ठेका साहिल बूथ को दिया हुआ है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























