बैंक ने भाजपा नेता को माना प्रेरणादायी ग्राहक,किया सम्मानित
हापुड सीमन (ehapurnews.com): भाजपा हापुड के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष व किसान संजय त्यागी को केनरा बैंक हापुड ने प्रेरणादायक ग्राहक माना और बैंक अधिकारियों श्री आलोक एवं श्रीमती अर्चना सिंह ने शुक्रवार को बैंक आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया।संजय त्यागी बैंक के एक ऐसे ग्राहक साबित हुए हैं जो समय तिथि पर ही बैंक से लिया कर्जा उनकी तिथि अनुसार चुकाते रहे हैं। इस कारण बैंक ने संजय त्यागी को प्रेरणादायी ग्राहक माना और बैंक बुलाकर सम्मानित किया।इस सम्मान से भाजपा नेता खुश है।उन्होंने अन्य ग्राहकों से अदायगी समय पर अदा करने की सलाह दी है और कहा है कि बैंक के अच्छे ग्राहक बनें।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























