हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद का मार्ग प्रकाश विभाग इन दिनों चर्चाओं में है जहां आउटसोर्सिंग कर्मियों ने ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कलेक्ट्रेट पर आउटसोर्सिंग कर्मियों के प्रदर्शन के बाद गुरुवार को भी कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ बिगुल बजा दिया और काम नहीं किया। नगर पालिका परिषद के सहायक प्रकाश निरीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि यह मामला कर्मियों और ठेकेदार के बीच का है।
आउटसोर्सिंग कर्मियों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा उन्हें अच्छा खासा रुपया मिल रहा है लेकिन ठेकेदार मनमर्जी के अनुसार भुगतान कर रहा है। आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांग है कि उन्हें सीधे ऑनलाइन शासन द्वारा भुगतान किया जाए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























