हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी की घटना का मात्र 24 घण्टे में सफल अनावरण करते हुए दो चोरों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से लाखों रूपए मूल्य चोरी के सफेद व पीली धातु के आभूषण,पचास हजार रूपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद की है।पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस गश्त पर थी की गांव गालंद मार्ग पर दो बदमाश पुलिस ने दबोच लिए जो शातिर चोर निकले और पूछताछ के दौरान धौलाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं जो दिन में बन्द मकानों की रैकी करते थे और फिर मौका पाकर चोरी की घटना अंजाम देते थे।पकड़े गए बदमाश गांव दौतई गढ़मुक्तेश्वर का सोहेल व बुलंदशहर के गांव लोगला का वसीम है।पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























