हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी 29 वर्षीय विशाल शर्मा की कानपुर देहात क्षेत्र के रूरा के गहलो गांव मोड़ के पास सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में कुल मिलाकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। विशाल शर्मा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

आपको बता दें कि हापुड़ निवासी विशाल शर्मा कानपुर देहात क्षेत्र में पेयजल लाइन डाल रही कार्यदाई संस्था में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। विशाल चार महीने पहले ही कानपुर काम पर गया था। मंगलवार को सुपरवाइजर बाइक से बाजार जा रहा था। इसी बीच गहलो गांव के मोड़ के पास सामने से आ रही एक बाइक से विशाल की बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। अन्य बाइक पर कानपुर निवासी सैलून संचालक 22 वर्षीय राहुल अपने भांजे राम के साथ सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था लेकिन रास्ते में ही हुए भीषण हादसे में विशाल और राहुल दोनों की मौत हो गई। घायल राम को कानपुर के लिए रेफर कर दिया जबकि मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763


























